बौद्ध धर्म का इतिहास
बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध थे। इन्हें एशिया का ज्योति पुञ्ज Light of Asia कहा जाता हैैं। विष्णु पुराण के अनुसार भगवान विष्णुजी केे दशावतार मे एक महात्मा बुद्ध भी है। बुद्ध का जन्म 563 ईसापूर्व में कपिलवस्तु के लुम्बिनी नामक स्थान पर हुआ था। इनके पिता शुद्धोधन शाक्य गण के मुखिया थे। इनकी माता मायादेवी का देहात इनके जन्म सेे सातवेें दिन ही हो गया था ।इनकी लालन पालन इनकी सौतेल मां प्रजापती गौतमी ने किया था। इनके बचपन का नाम सिद्धार्थ था। सिद्धार्थ बचपन सेे ही विरक्त स्वभाव के थे।वो हमेशाा येे जानने मेें लगे रहते थे की दुख क्या है,मृत्यू का सच क्या है जिसके कारण इनका मन राजधर्म से विमुख हो रहा था। पिता ने जब अपने पुत्र की ऐसी दसा देखी तो उन्होने इनका विवाह करने का निर्णय लिया ताकि सिद्धार्थ का मन संसारिक मोह माया मे बट जाये।सिद्धार्थ का विवाह 16 वर्ष की अवस्था में यशोधरा के साथ हो गया।विवाह के उपरान्त इनका एक पुत्र भी हुआ जिसका नाम राहुल था। ...